Tuesday 13 June 2017

may2017

आपत्ति- भारत और चीन जैसे महान देशों की न किसी किताब का नाम वहां (कुरआन में) दिया गया है और न इन देशों में खुदा के जरिये भेजे गये पैगम्बरों का जिक्र है और इसकी एक वजह है कि मुहम्मद (स0) साहब को जितना मालूम था उन्होंने कह दिया और जितना नही मालूम था उसके बारे में मौन रहे।

उत्तर- भारत मे भेजे गये ईश दूतों और ग्रन्थों का कुरआन पाक में जिक्र है। ईश दूत ह0 नूह (अ0) का वेदों व सनातन धर्म के अन्य मान्य ग्रन्थों में प्रायः (महा जलप्लावन वाले) मनु के नाम से उल्लेख है जबकि भविष्य पुराण में उन का असल नाम ‘न्यूह’ बताया गया हैै। वेदों का कुरआन में ‘आदि ग्रन्थों’ के नाम से उल्लेख है। अगर आप विस्तार से जानने की इच्छा रखते हों तो मेरी लिखी पुस्तक ‘अगर अब भी न जागे तो’ का अध्ययन कर सकते हैं।


आपत्ति- क्या मनुष्य के साथ-साथ खुदा मनुष्य की बनाई हुई भाषा का भी मोहताज हो गया है? ऐसी भाषा का जिसमें प्रायः एक ही शब्द के भिन्न-भिन्न अर्थ लगाये जाते हैं। जिनमें गलत फहमियां होती है जिनमें बहुत सी त्रुटियों होना स्वाभाविक ही नही अनिवार्य भी है, जो नामुकम्मल है, जिसके लेखन व प्रकाशन में आम तौर से गलतियां हो जाती हैं, जिनको सुनकर लिखने में भी गलती होना स्वाभाविक है। फिर यह भी निश्चित है कि सन्देश वाहक या पैगम्बर अपनी भाषा में अपने युग के वातावरण रीति-रिवाज, तत्कालीन सामाजिक व आर्थिक परिस्थितियों व समस्याओं की अपेक्षा से ही समाज व संसार के समक्ष रखेगा जैसा कि कुरआन में वर्णित शरीयत में अन्य विधि व व्यवस्थाओं से स्पष्ट है।

उत्तर- आपके विचार से विपरीत भाषा की इसी सांग्रहिकता मंे ही कुरआन का वह जबरदस्त चमत्कार है जिसे आप अपनी अगली आपत्तियों के उत्तर में देखेंगे। यह कुरआन की भाषा का चमत्कार है कि उसके शब्द हर काल की बुद्धि, विवेक और विज्ञान का साथ देते हैं, और भविष्य में भी देते रहेंगे। यह बात भली भांति समझ लीजिये कि कुरआन विज्ञान, गणित, भुगोल, ज्योतिष या अन्य शास्त्रों की तरह का कोई शास्त्र नही है। यह मूल रूप से मार्ग दर्शन हैं। परन्तु कुरआन के इन्ही सीमित शब्दों में असीमित ज्ञान व आध्यात्म के खजाने छिपे हुए हैं जिनमें से कुछ सामने आ चुके हैं और अन्य रहती दुनिया तक प्रकट होते रहेंगे। अपने इस लेख में आगे आने वाली आपत्तियों में आपने एक विस्तृत सूची प्रस्तुत की है और मालूम किया है आपकी मांग अनुसार सूची से सम्बन्धित वर्णन कुरआन में कहां है। भविष्य में आने वाले समय में इन्कार करने वाले इससे बड़ी सूचियां प्रस्तुत करेंगे जो उन वस्तुओं से सम्बन्धित होंगी जिन्हें आज हक नही जानते। अगर इन सब वस्तुओं के उल्लेख तथा विद्याओं के मूल सिद्धान्तों पर आधारित आप कोई पुस्तक संकलित करना चाहंे तो उसमें इतने कागज की आवश्यकता पडे़गी जिसकी उपलब्धि असम्भव होगी और इतनी मोटी पुस्तक बन जायेगी जिसको पढ़ लेना संसार के किसी भी व्यक्ति के लिये सम्भव न होगा। ईश्वर ने अपना कलाम उन शब्दों में मनुष्यों को दिया कि उन्हीं सीमित शब्दों में हर प्रश्न का उत्तर मिल जाता है। उदाहरण के लिये कुरआन की जिन आयतों में निहित वैज्ञानिक सिद्धान्तों को मेरे अगले उत्तरों में आप देखेंगे, कुरआन के उन्हीें शब्दों में स्वर्ग-नरक और प्रलय के अर्थ भी निकलते हैं जो न केवल सत्य है वरन् करुआन की खुशखबरियां व चेतावनियों पर आधारित आहवान का मूल उददेश्य हैं। लेकिन उन्हीं शब्दों में संसार में होने वाले धमाकों और पृथ्वी की नैमित्तिक प्रलय का चित्रण और सार्वभौमिक वास्तविकतायंे भी है। रहा प्रश्न इस बात का कि मनुष्य की भाषा में ईश्वर का कलाम रिकार्ड होने से उसमें नक़ल आदि की त्रुटियां होने की आश्ंाका है तो इसके लिये ईश्वर का यह आश्वासन पर्याप्त है। इस अनुस्मृति (त्मउपदकमत) को हमने, हां हमीं ने अवतरित किया है और हम इसकी सुरक्षा करने वाले हैं (15ः9)। और इस दावे को जीता जागता प्रमाण संसार की प्रतियां हैं जिनमें परस्पर एक अक्षर का भी अन्तर नही है। दावे की सत्यता का प्रमाण सामने देखने के पश्चात भी आपत्ति करना कहां तक उचित है।


आपत्ति- कुरआन में बार-बार आसमानों का, सात आसमानों का उल्लेख है पर जमीन या धरती को एकवचन के रूप में कहा गया है और उसकी वजह यह है कि मुहम्मद (स0) साहब को यही ज्ञान था कि बस यह धरती ही कुल संसार और शेष आसमान ही आसमान है।

उत्तर- मैं ने गत एक उत्तर में कहा था कि आपने कुरआन का अध्ययन ध्यान पूर्वक नही किया परन्तु आपकी इस आपत्ति से ऐसा प्रतीत होता है कि सिरे से अध्ययन किया ही नही और सुनी सुनाई आपत्तियां आपने अपने लेख में उद्धरित कर दी हैं कुरआन की पहल आयत आपकी इस आपत्ति का हल्कापन स्पष्ट करती है। हर प्रकार की प्रशंसा का पात्र अल्लाह ही है। जो समस्त संसारांे का रब है (1ः1)। कुरआन में अल्लाह को ‘पूर्वो और पश्चिमों का रब’ (70ः40)। कहा गया है। आपने अपने लेख मे ब्रहमाण्ड के विस्तार का वर्णन किया है। कुरआन इसे इन शब्दों मे बयान करता है। ‘अगर हम उनके लिये ब्रहमाण्ड में कोई द्वार खोले दें और वह उसमें चढ़ते चले जायें तो वह कहेंगे कि हमारी नजरे मदमयी हो गयी हैं बल्कि हम पर जैसे जादू ही कर दिया गया है। (15ः14ः15)। 1400 वर्ष पूर्व क्या कोई व्यक्ति यह कह सकता थ कि ‘हमने ब्राहमाण्ड को अपने सामथ्र्य से रचा है और हम इसको फैलाते हैं’ (51ः47)। यह दृष्टिकोण तो आईन्सटाईन की सापेक्षतावाद (ज्ीमवतल व ित्मसंजपअपजल) के बाद प्रस्तुत किया गया है और फिर आधुनिक भौतिक विज्ञान और ज्योतिष के प्रयोगों से यह जानकारी हुई कि सृष्टि लगातार फैलती है और आकाश गंगाएं एक दूसरे से दूर होती जा रही हैं आपने एकवचन मे ंप्रयोग होने वाले शब्द ‘अर्ज’ का उल्लेख किया है जिसका अनुवाद ‘जमीन’ है। ‘अर्ज’ कुरआन की भाषा में हर नक्षत्र, हर ग्रह या धरती को नही कहते। केवल उस प्रकार की धरती को कहते कि जहां  जीवन के लक्षण हों। नक्षत्रों को ‘नुजूम’ और ग्रहों को ‘कवाकिब’ कहा गया है और इनका उल्लेख कुरआन मे अनेक स्थानों पर है। कुरआन में इस धरती जैसी सात धरतियों का उल्लेख किया गया है। अल्लाह वह है जिसने सात आसमान बनाये और उन्हीें की तरह (सात) धरतियां भी। इन सब में अल्लाह के आदेश अवतरित होते रहते हैं ताकि तुम जान लो कि प्रत्येक वस्तु अल्लाह के सामथ्र्य से परिसीमित है और यह कि अल्लाह हर वस्तु को अपने ज्ञान से घेरे हुए है। (65ः12)। आधुनिक विज्ञान के पास पर्याप्त संकेत आज इस बात के हैं कि इस जैसी अन्य धरतियां ब्रहमाण्ड में है। जहां जीवन पाया जाता है। इनकी संख्या विज्ञान अभी निश्चित नही कर सका है। खोज जारी है जबकि चैदह सौ वर्ष पूर्व कुरआन ने यहां तक बता दिया था कि ब्रहमाण्ड में न केवल अन्य स्थानों पर भी प्राणी हैं बलिक इस धरती पर रहने वालों की एक न एक दिन उनसे भेंट भी होगी। इस घटना को भी ईश्वर ने अपनी निशानियों में से एक निशानी के रूप में प्रस्तुत किया है। और उस (अल्लाह) की निशानियों में से एक यह है कि उसने आकाशों और पृथ्वी को तो उत्पन्न किया ही, इन दोनों में उसने प्राणी फैला रखे है। और वह इनको जब चाहे एकत्रित करने में समर्थ है। (42ः29)। कुरआन ने डेढ़ हजार वर्ष पूर्व बताया कि ब्रहामाण्ड के रहस्य खुलते चले जायेंगे और उसे भी ईश्वर की एक निशानी के रूप में पेश किया था। शीध्र (वह समय आयेगा जब) हम उनको अपनी निशानियां ब्रहामाण्ड में और स्वयं उनके अपने अस्तित्व में दिखायेंग यहां तक कि उन पर स्पष्ट होकर रहेगा कि यह कुरआन सत्य है। (क्या तुम्हारे लिये) तुम्हारे रब का यह गुण पर्याप्त नही कि वह हर वस्तु का (स्वयं) साक्षी है? (41ः53)